Breaking

स्वस्थ्य शरीर के स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए योग अपनाएं - कलेक्टर डॉ. मिश्रा 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 6 विभागों नें स्वयं, समाज और योग पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी हुई आयोजित

|

Cm live उज्जैन

|

भारत सरकार मंत्रिमंडल

|

बालाघाट महिलाएं एफपीओ से जुड़कर बीज उत्पादन और शहद प्रसंस्करण से दूर करेगी आर्थिक तंगी

|

बालाघाट बिना वैध दस्तावेजों के घरेलू सिलेंडर वितरित करते वाहन किया जब्त

|

शादी समारोह पर डीजे बंद करने पर हुआ विवाद , डीजे की चपेट में आने से 2 की मौत , गुस्साये लोगो ने डीजे को लगाई आग

|

बालाघाट 8 कक्षों में सुबह 8 बजे से 6 विधानसभाओं की मतगणना होगी प्रारम्भ सबसे अधिक 21 टेबल बैहर विधानसभा के लिए सबसे कम 14-14 टेबल वारासिवनी व कटंगी के लिए

|

BMS ने अंशकालिक कर्मचारियों के वेतन को लेकर स्कूल शिक्षा जनजाति विभाग सौपा ज्ञापन

|

मुख्यमंत्री के आदेश का पालन किया गया मंदिर एवं मस्जिद के माइक उतारे गए

|

अबीजर हुसैन बने वाइस प्रेसीडेंट व आलोक मालवी व फरीदा बोहरा ज्वाइंट सेक्रेटरी चने गए ।

|

कार ने मारी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर

|

देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचार

|

बालाघाट अज्ञात व फरार आरोपी पर इनामी राशि घोषित

|

बालाघाट अवैध कॉलोनियों की होगी समीक्षा कॉलोनिनायजर पर होगी फाइन ,बारिश से पूर्व नगरीय निकायों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

|

भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!

|

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया

|

विश्व डेंगू दिवस मनाया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विश्व डेंगू दिवस पर महतपुर (जावरा) पंचायत में ग्रामीणों को साफ सफाई के लक्ष्य बताएं

|

बालाघाट मैदान और मैदान के बाहर बालिकाओं का हथियार है कराते - एसआई वसुंधरा शुक्ला

|

लेडदाघाट में तीन ट्रक की आपस में टक्कर,आए दिन हो रहे बड़े-बड़े हादसे,नहीं दे रहा कोई अधिकारी इस और ध्यान

|

चिचोली ब्लॉक के छोटा से ग्राम हरदू का बेटा बना डाक्टर

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Jhanendra Burde Views 306
'

बालाघाट महिलाएं एफपीओ से जुड़कर बीज उत्पादन और शहद प्रसंस्करण से दूर करेगी आर्थिक तंगी

बालाघाट महिलाएं एफपीओ से जुड़कर बीज उत्पादन और शहद प्रसंस्करण से दूर करेगी आर्थिक तंगी

 


कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने एनजीओ द्वारा बनाए एफपीओ के कार्यो का किया निरीक्षण

ब्रांडिंग और मार्केटिंग के बताएं गुर


बालाघाट 31 मई 24/ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा शुक्रवार को लामता क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने लामता में ही महिलाओं की आर्थिक तंगी दूर करने और सशक्त करने के लिए कार्य करने एनजीओ द्वारा बनाए गए एफपीओ के कार्यो का अवलोकन कर कार्य विधि जानी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने एफपीओ सहेली खेत खलिहान महिला किसान के शहद प्रसंस्करण इकाई का औपचारिक शुरुआत की। साथ ही उन्होंने महिलाओं से ही प्रसंस्करण इकाई संचालन और लागत आदि के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने एनजीओ व एफपीओ के पदाधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर समस्त जानकारियां ली। साथ ही उन्होंने  एफपीओ से जुड़ी महिलाओं को इस इकाई और बीज उत्पादन के सम्बंध में कई महत्वपूर्ण टिप्स सुझाये। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो के लिए बड़ी प्रतियोगिता है। बाजार में अच्छे उत्पादों को बेचने की तकनीक होती है। साथ ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। इसके अलावा यहां एनआरएलएम द्वारा विशेष परियोजना के तहत जनजाति कल्याण के अंतर्गत 8000 परिवारों की आजीविका को मजबूत करने की योजना का प्रस्तुतिकरण भी देखा। परियोजना में फलदार पौधे, बहुस्तरीय खेती और सब्जियों की  पौधशाला तैयार करने की योजना है। इस दौरान जिपं सीईओ श्री डीएस रणदा, जनपद सीईओ श्रीमती ममता कुलस्ते व एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एनजीओ से जुड़ी महिलाओं ने ग्रीन नेट हॉउस में लगाई सब्जियां


बैठक के बाद कलेक्टर डॉ. मिश्रा उद्यानिकी विभाग और एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ फील्ड विजिट कर वस्तुस्थिति के जायजा लिया। उन्होंने मोरिया और उमरिया में महिला किसानों के खेत में एनजीओ द्वारा प्रदाय ग्रीन नेट हॉउस में लगाई सब्जियों का अवलोकन कर जानकारी ली। उन्होंने मोरिया गांव में निर्मला चौधरी और गंगेश्वरी चौधरी के 6-6 डेसीमल क्षेत्र में ग्रीन नेट हॉउस की प्रक्रिया संचालन और सब्जियों के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। अभी ग्रीन नेट हॉउस में महिला किसानों ने हरी मिर्च बैगन और टमाटर लगाए है। इसके अलावा उमरिया में सत्यवती उइके और सुखवंती उइके के खेत में पॉली हॉउस में नर्सरी और जीवांश खाद के लिए तैयार कम्पोस्ट यूनिट के कार्यो का अवलोकन किया। एनजीओ के श्री अंकित टंडन ने बताया कि परसवाड़ा और बालाघाट जनपद में एनजीओ द्वारा कुल 54 ग्रीन नेट हॉउस और पॉली हाउस तैयार किये गए। जिनके माध्यम से महिलाएं आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ेगी।

User Comments

Leave a comment