Breaking

बैतूल:-सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने किया केबीसी में 50 लाख जीतने वाले बंटी वाड़िवा का सम्मान बंटी वाडिवा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साझा किए अपने अनुभव

|

बैतूल:--रोजगार मेला

|

बैतूल:--जेएच कालेज को ए प्लस ग्रेड मिलने पर प्राध्यापकों का किया सम्मान

|

चोपना:--हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार आरोप,दोषियों पर कार्यवाही की मांग

|

बैतूल:--तीन साल से सूख रही फसलें, किसानों ने जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी

|

बैतूल:-एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

|

सीएम हेल्पलाइन का शीघ्र निराकरण बैतूल कलेक्टर

|

भीमपुर:-- स्वास्थ्य विभाग की खस्ता हालत देखकर जामवंत कुमरे ने आड़े हाथों लिया विधायक को

|

चिचोली:-- आलमगढ़ की हिमांसी बिसोने का हुआ नीट में चयन

|

प्रभात पट्टन:-- बरसते पानी में जिला पंचायत सदस्य पहुंची कल पखन

|

बैतूल:--एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कब्रिस्तान में पौधारोपण हुआ

|

भ्रष्टाचारी नेताओं अधिकारियों की करतूत,स्वतंत्र पत्रकार की जुबानी,चाँद के सड़कों पर कराए दर्शन

|

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बने मोहन नागर, सांसद,विधायकों,भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

|

तिरंगा हर भारतवासी का गौरव - हेमन्त खंडेलवाल

|

ग्राम हट्टा (बालाघाट) की पावन धरा में पुरानी सीसी रोड का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ हुआ

|

प्रदेश के 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एक बालाघाट का भी महाविद्यालय कॉलेज को वाणिज्य व प्राणिशास्त्र विषय में रिसर्च की मिली स्वीकृति

|

मां ताप्ती को अर्पित की 108 फीट की चुनरी ,जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला,विधयाक हेमन्त खंडेलवाल हुए शामिल ।

|

बालाघाट एक पेड़ माँ के नाम

|

प्रजापति समाज के मूर्तिकारों की आजीविका पर संकट: नगरपालिका के बेदखली आदेश से मचा हड़कंप

|

विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र को 68.26 करोड़ रुपये लागत की 1961 हेक्टेयर सिंचाई की 8 परियोजना की मिली मंजूरी ।

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Chanakya Views 135
'

विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र को 68.26 करोड़ रुपये लागत की 1961 हेक्टेयर सिंचाई की 8 परियोजना की मिली मंजूरी ।

विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र को 68.26 करोड़ रुपये लागत की 1961 हेक्टेयर सिंचाई की 8 परियोजना की मिली मंजूरी ।

 

मुलताई :- विधानसभा चुनावों के बाद से ही मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत और प्रतिबद्ध विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि क्षेत्र के लिए जरूरी जल और क्षेत्र की जनता के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विभिन्न 8 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति करवाई हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 68.26 करोड़ रुपए की लागत की यह सिंचाई परियोजना जहा क्षेत्र के 1961 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करेगी वहीं विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए जरूरी पेयजल की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करेगी। इन सिंचाई परियोजनाओं के नाम हैं पारेगांव, जामगांव, राखीढाना, जाम, भैसादंड, देवरी, खुशरंगढाना, चिल्हाटी ।

विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश के जलसंसाधन विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट प्रदेश के अंदर सिंचाई के रकबे को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे जिले से भाजपा की केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में पहली बार शामिल हुए राज्य मंत्री डीडी उईके द्वारा भी इस दिशा में जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार का संकल्प हैं कि देश के किसानों की आय बढ़े, किसान सशक्त हो, आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसके लिए किसानों के कृषि क्षेत्र के लिए जरूरी सिंचाई के लिए सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए इन सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति जल संसाधन विभाग के वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के स्वीकृत बजट में सम्मिलित की गई हैं। इन सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता को बधाई दी।

 

User Comments

Leave a comment