Breaking

बैतूल:-सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने किया केबीसी में 50 लाख जीतने वाले बंटी वाड़िवा का सम्मान बंटी वाडिवा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साझा किए अपने अनुभव

|

बैतूल:--रोजगार मेला

|

बैतूल:--जेएच कालेज को ए प्लस ग्रेड मिलने पर प्राध्यापकों का किया सम्मान

|

चोपना:--हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार आरोप,दोषियों पर कार्यवाही की मांग

|

बैतूल:--तीन साल से सूख रही फसलें, किसानों ने जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी

|

बैतूल:-एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

|

सीएम हेल्पलाइन का शीघ्र निराकरण बैतूल कलेक्टर

|

भीमपुर:-- स्वास्थ्य विभाग की खस्ता हालत देखकर जामवंत कुमरे ने आड़े हाथों लिया विधायक को

|

चिचोली:-- आलमगढ़ की हिमांसी बिसोने का हुआ नीट में चयन

|

प्रभात पट्टन:-- बरसते पानी में जिला पंचायत सदस्य पहुंची कल पखन

|

बैतूल:--एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कब्रिस्तान में पौधारोपण हुआ

|

भ्रष्टाचारी नेताओं अधिकारियों की करतूत,स्वतंत्र पत्रकार की जुबानी,चाँद के सड़कों पर कराए दर्शन

|

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बने मोहन नागर, सांसद,विधायकों,भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

|

तिरंगा हर भारतवासी का गौरव - हेमन्त खंडेलवाल

|

ग्राम हट्टा (बालाघाट) की पावन धरा में पुरानी सीसी रोड का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ हुआ

|

प्रदेश के 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एक बालाघाट का भी महाविद्यालय कॉलेज को वाणिज्य व प्राणिशास्त्र विषय में रिसर्च की मिली स्वीकृति

|

मां ताप्ती को अर्पित की 108 फीट की चुनरी ,जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला,विधयाक हेमन्त खंडेलवाल हुए शामिल ।

|

बालाघाट एक पेड़ माँ के नाम

|

प्रजापति समाज के मूर्तिकारों की आजीविका पर संकट: नगरपालिका के बेदखली आदेश से मचा हड़कंप

|

विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र को 68.26 करोड़ रुपये लागत की 1961 हेक्टेयर सिंचाई की 8 परियोजना की मिली मंजूरी ।

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Chanakya Views 58
'

तिरंगा हर भारतवासी का गौरव - हेमन्त खंडेलवाल

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पत्रजर वार्ता सम्पन्न ।


बैतूल । हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद , विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है, इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। श्री खंडेलवाल ने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आवाह्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचेगा और उसे हर घर पर फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जावेगा। आमला विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की सक्रिय भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करे, इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। श्री पंडाग्रे ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी, इससे एक दिन पहले महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जएगा। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को जिले के सभी 1581 बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर और मण्डल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए नवाचार करते हुए हर स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। श्री शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। श्री शुक्ला ने कहा कि घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश और प्रदेश की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है। अतः आप सबसे आग्रह है कि अपने घर पर तिरंगा झंडा फहरा कर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करें। 

User Comments

Leave a comment